ट्रेन का इंतजार करते समय यात्रियों को अक्सर स्टेशन पर काफी समय बिताना पड़ता है। इस दौरान उनके खाली समय को उपयोगी बनाने के लिए भारतीय रेलवे(Indian railway) एक नई सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ जंक्शन और टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर यूनिसेक्स सैलून खोले जाएंगे।
इन सैलून में पुरुष और महिला, दोनों यात्री अपनी जरूरत के मुताबिक ग्रूमिंग सेवाएं ले सकेंगे। इस पहल से खासकर उन यात्रियों को सुविधा मिल सकती है, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी है या कनेक्टिंग ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ता है।
हेयरकट और शेविंग की मिलेगी सुविधा
रेलवे की योजना के मुताबिक, स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंटीरियर वाले सैलून स्थापित किए जाएंगे। यहां बाल कटवाने, शेविंग, हेयर स्टाइलिंग और दूसरी बुनियादी ग्रूमिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।
इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों के समय का बेहतर इस्तेमाल करना और स्टेशन पर उनकी जरूरतों के अनुरूप अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराना है। हालांकि, सैलून में मिलने वाली सेवाओं और उनकी कीमतों की विस्तृत जानकारी संचालन शुरू होने के बाद स्पष्ट होगी।
पांच साल के लिए दिया जाएगा संचालन का ठेका
रेलवे प्रशासन ने इन सैलून की स्थापना और संचालन के लिए व्यावसायिक ठेका देने की योजना बनाई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ठेके की अवधि पांच साल होगी। इच्छुक और पात्र एजेंसियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली लगा सकेंगी।
रेलवे स्टेशन पर अब बाल कटवाने और शेविंग की सुविधा, अलीगढ़-टूंडला से होगी शुरुआत 💇
#IndianRailways #RailwayStation #PassengerAmenities #RailwayNews
Unisex Salon, Grooming Services, Aligarh Station, Tundla Station https://t.co/qKdPgoGmJa
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) October 19, 2026

