HomeBreaking Newsरूस का बॉम्बर विमान साइबेरिया में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

रूस का बॉम्बर विमान साइबेरिया में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित

अमेरिका में हाल ही में हुए बॉम्बर विमान क्रैश के बाद, रूस के एक स्ट्रेटेजिक बॉम्बर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को साइबेरिया के इरकुत्स्क इलाके में ट्रेनिंग के दौरान एक Tu-22M3 बॉम्बर विमान क्रैश हो गया। अच्छी बात यह रही कि क्रू के सभी चार सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल पाए और किसी की जान नहीं गई।

सीरिया और यूक्रेन में सैन्य अभियानों में हुआ इस्तेमाल

क्रैश हुआ Tu-22M3 सोवियत-युग का सुपरसोनिक स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान है, जिसे NATO ने ‘बैकफायर’ नाम दिया था। यह हाइपरसोनिक ‘किंजल’ मिसाइलें ले जाने में सक्षम है। बता दें कि इसे सीरिया और यूक्रेन में सैन्य अभियानों के दौरान भी इस विमान का इस्तेमाल किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में विमान को अंगारा नदी के पास घने जंगल वाले इलाके की ओर तेजी से नीचे आते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही सेकंड बाद, विमान ज़मीन से टकराया और धुएं का गुबार उठने लगा। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, विमान बिना किसी कॉम्बैट पेलोड के उड़ान भर रहा था। पायलट समेत क्रू के सभी चार सदस्य क्रैश से पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के बाद, उन्हें मामूली चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया; उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इंजन में खराबी की आशंका

इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोब्जेव ने बताया कि विमान कामेनका गांव के पास क्रैश हुआ। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि इंजन में तकनीकी खराबी इसकी संभावित वजह हो सकती है, हालांकि विस्तृत जांच चल रही है।

हाल ही में हुआ था अमेरिका में बॉम्बर विमान क्रैश

रूस में हुई इस घटना से पहले, अमेरिका में भी एक गंभीर सैन्य विमान दुर्घटना हुई थी। दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एक एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया था। विमान में सवार सभी आठ लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Read More

CM मान ने UPSC.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का किया सम्मान, कहा – आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments