दुनिया भर में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में ब्रॉड पीक अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आने से दुखद मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद पुर्जा और उनकी टीम के लापता होने की खबर मिली थी, अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था।
Good Bye 💔
The Legend …
The Mountain Man….
The conqueror of Mountains….
The Beast of Mountains….
Nirmal Purja AKA “Nims Dai”You will always be remembered for your courage.#BroadPeak #Avalanche #NimsDai #Pakistan #MountainRescue #mingma #nirmalpurja #recovery… pic.twitter.com/3n2e8Icjd5
— Royal Adventure Club (@RoyalAdvClub) August 1, 2026
बयान में कहा गया, “बहुत दुख और भारी मन से हम पुष्टि करते हैं कि ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान के बाद निर्मल “निम्सदाई” पुर्जा की दुखद मौत हो गई है। हमें यह भी पुष्टि मिली है कि अभियान के अन्य सदस्य भी दुर्भाग्य से जीवित नहीं बचे।”
निर्मल पुर्जा कौन थे?
निर्मल पुर्जा नेपाल के पर्वतारोही थे जो अपनी रिकॉर्ड-तोड़ चढ़ाइयों के लिए जाने जाते थे। 2019 में, उन्होंने बोतलबंद ऑक्सीजन का इस्तेमाल करते हुए छह महीने और छह दिन में सभी 14 ‘आठ-हजारी’ चोटियों पर चढ़ाई की थी। यह सभी 14 सबसे ऊंची चोटियों को सबसे कम समय में फतह करने का रिकॉर्ड था।
पुर्जा एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू पर 48 घंटे के भीतर चढ़ाई करने वाले पहले व्यक्ति थे। 2021 में, उन्होंने और नेपाली पर्वतारोहियों की एक टीम ने K2 पर पहली बार सर्दियों में चढ़ाई की थी। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें दुनिया के सबसे जाने-माने ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों में से एक बना दिया था।
वह ब्रिटिश सेना के सदस्य थे और उन्होंने ‘ब्रिगेड ऑफ गोरखा’ के साथ और बाद में रॉयल नेवी की स्पेशल फोर्सेज यूनिट ‘स्पेशल बोट सर्विस’ (SBS) में सेवा की थी। 8,047 मीटर की ऊंचाई वाली ब्रॉड पीक काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित है। निर्मल सहित 10 लोगों की एक टीम चोटी पर चढ़ रही थी, तभी वे बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। 4 लोग मृत पाए गए, जबकि निर्मल सहित 6 लोग लापता बताए गए। बाद में पुष्टि हुई कि पुर्जा और बाकी लोग भी नहीं रहे। 8,047 मीटर की ऊंचाई वाली ब्रॉड पीक काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित है।
READ MORE: भारत और चीन ने 6 साल बाद नाथुला बॉर्डर पर व्यापार फिर से किया शुरू

