HomeBreaking Newsबाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल बने रणदीप हुड्डा, असम पहुंचकर बढ़ाया...

बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल बने रणदीप हुड्डा, असम पहुंचकर बढ़ाया मदद का हाथ और की अपील

असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बड़ी संख्या में घर पानी में डूब चुके हैं और हजारों परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका काफी गहरा असर पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1.92 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाएं राहत और बचाव कार्यों में लगातार जुटी हुई हैं ताकि जरूरतमंद लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जा सके।

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा(Randeep Hooda) भी असम पहुंचे और वहां पर लोगों को राहत और बचाव करने में हाथ बटाया। उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए इलाकों का दौरा कर वहां के हालात को करीब से देखा और पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें वे राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

देशवासियों से मदद की अपील

बाढ़ की स्थिति को देखने के बाद रणदीप हुड्डा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं और लोगों ने अपना घर, सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें खो दी हैं।

उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। अभिनेता ने कहा कि सहायता केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि राहत कार्यों में सहयोग देकर या प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करके भी की जा सकती है।

एयर इंडिया का जताया आभार

रणदीप हुड्डा ने राहत अभियान में सहयोग देने के लिए एयर इंडिया का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एयरलाइन एयर इंडिया ने राहत सामग्री को असम पहुंचाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई। वहीं, एक्टर ने देशवासियों से भी अपील की कि इस मुश्किल समय में असम के लोगों का साथ दें और अपनी क्षमता के मुताबिक मदद के लिए आगे आएं। इससे पहले अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी असम में आई बाढ़ पर चिंता जता चुकी हैं। उन्होंने इस आपदा को बेहद दर्दनाक बताते हुए लोगों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की खुलकर सहायता करने की अपील की थी।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में कारोबारी फर्म से 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो आरोपियों पर केस दर्ज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments