HomeBreaking News'जय श्री राम' के जयघोष से गूंजा संसार, 'रामायण' के Trailer में...

‘जय श्री राम’ के जयघोष से गूंजा संसार, ‘रामायण’ के Trailer में रघुपति की मर्यादा और रावण का विकराल रूप देख दंग रह गए लोग

डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1′(Ramayan) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। जी हां, पहले तो इसे 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में इसकी डेट चेंज कर दी गई थी। इसलिए 30 जुलाई की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। करीब 4 मिनट 9 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में फिल्म की सुंदर और पावर फुल प्रेसेंटेशन देखने को मिलती है।

रावण के रूप में यश का अलग अंदाज

अगर इसके ट्रेलर को देखते है तो उसकी शुरुआत एक हॉरर अंदाज में होती है जिसमें रावण के किरदार आता है जिसे एक्टर यश ने निभाया है। शुरुआती सीन्स की अगर बात की जाए तो उनमें उनका आक्रामक और शक्तिशाली रूप देखने को मिलता है। सिंहासन के साथ अपना राज स्थापित करने की इच्छा, युद्ध का माहौल और उनके रोल का जो गुस्सैल किरदार के वो ट्रेलर में उभरता हुआ साफ नजर आता है। यश का यह नया अवतार ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल दिखाई देता है।

रामायणम्: यश बनेंगे अब तक के सबसे अनोखे रावण, महाज्ञानी योद्धा, दयालु राजा  और शिव भक्त की दिखेगी छवि - yash character ravan portray as great warrior  kind king devotee of shiva

भगवान राम और माता सीता के किरदार ने खींचा ध्यान

फिल्म में भगवान राम का रोल प्ले कर रहे रहे रणबीर कपूर का शांत और गरिमामय रूप ट्रेलर में जानदार असर छोड़ता है। वहीं, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी का सरल, सौम्य और भावनात्मक एक्ट भी अट्रैक्ट करने वाला है। ट्रेलर में उनका एक तलवारबाजी वाला सीन भी दिखाया गया है जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को और भी बढ़ा दिया है।

Ramayan movie official trailer. Ranbir Kapoor | Yash | Sai pallavi ❤️  #ramayan #ranbirkapoor #yash - YouTube

अन्य कलाकारों की भी दिखी दमदार झलक

ट्रेलर में अरुण गोविल राजा दशरथ के रूप में नजर आते हैं और उनका भावपूर्ण अभिनय काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा कैकेयी, मंथरा, शूर्पणखा और लक्ष्मण जैसे प्रमुख पात्रों की भी पहली झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही शूर्पणखा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की मौजूदगी भी ट्रेलर का खास हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा पॉजिटिव सपोर्ट

ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक इसके विजुअल्स, कलाकारों के लुक और भव्य प्रस्तुति की सराहना कर रहे हैं। खासकर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के किरदारों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच इसकी रिलीज को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें : बीरभूम में TMC नेता के करीबी के घर पर बड़ा छापा, 28 करोड़ रुपये नकद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments