HomeBreaking Newsदीवाली पर रिलीज होनी है 'रामायण', उससे पहले ही प्रोड्यूसर के ठिकानों...

दीवाली पर रिलीज होनी है ‘रामायण’, उससे पहले ही प्रोड्यूसर के ठिकानों पर हुई IT की ताबड़तोड़ रेड…

दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रामायण’(Ramayan) को लेकर जहां दर्शकों में उत्साह है, वहीं फिल्म से जुड़े प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई ने हलचल बढ़ा दी है। मुंबई में बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने नमित मल्होत्रा के घर के साथ-साथ प्राइम फोकस के ऑफिस और स्टूडियो में तलाशी शुरू की। कंपनी से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकाने पर भी जांच की गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई विदेश भेजे गए पैसों यानी फॉरेन रेमिटेंस से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक तलाशी की वजह या किसी खास वित्तीय लेनदेन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह रकुल प्रीत सिंह, प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसरों में हुई जांच के दौरान सामने आए कुछ इनपुट के बाद यह कार्रवाई की गई।

शेयर बाजार में दिखा असर

प्राइम फोकस के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों पर भी असर पड़ा। बुधवार को बाजार खुलने के बाद कंपनी के स्टॉक में तेज गिरावट देखी गई और शेयर करीब 8 फीसदी तक नीचे चला गया।

VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन में बड़ा नाम

नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी VFX, एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट से जुड़े काम करती है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी के कारोबार का बड़ा हिस्सा विदेशी बाजारों से आता है।

दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’

इन घटनाक्रमों के बीच नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला भाग 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरा भाग अगले साल रिलीज किए जाने की योजना है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर गुजरात में ‘सेवा ज्योति यात्रा’, CM भूपेंद्र पटेल ने ली विकसित…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments