HomeBreaking Newsअब तिनके-तिनके पर रहेगी नजर...राम मंदिर दान गिनने के लिए लागू हुई...

अब तिनके-तिनके पर रहेगी नजर…राम मंदिर दान गिनने के लिए लागू हुई नई व्यवस्था, नए ड्रेस कोड के साथ किए गए कई बदलाव

अयोध्या के राम मंदिर(Ram Mandir) में दान राशि के प्रबंधन को लेकर सामने आई कथित अनियमितताओं के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान गणना प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। हालिया जांच के बाद ट्रस्ट प्रशासन ने गणना कक्ष में कार्यरत कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है जिसके तहत अब उन्हें बिना जेब वाले विशेष कपड़े पहनकर ही गणना कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

नई व्यवस्था के अनुसार दान गणना से जुड़े कर्मियों को मोबाइल फोन, बैग, पर्स या किसी भी निजी सामान के साथ गणना कक्ष में जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कक्ष में प्रवेश और बाहर निकलने के दौरान कर्मियों की नियमित जांच भी की जा रही है। ट्रस्ट का उद्देश्य दान राशि की गणना प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और जवाबदेह बनाना है।

बढ़ाई गई CCTV निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, दान गणना के कमरे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। अब पूरे गणना क्षेत्र की रिकॉर्डिंग लगातार की जा रही है। गणना क्षेत्र में पहले जहां सीसीटीवी कैमरे थे अब उनकी संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है जिससे प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इस व्यवस्था से किसी भी संभावित गड़बड़ी या अनियमितता को समय रहते रोका जा सकेगा।

रखा जाएगा कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड 

नई प्रणाली के तहत गणना कार्य में शामिल प्रत्येक कर्मचारी का विस्तृत रिकॉर्ड ट्रस्ट के पास सुरक्षित रखा जाएगा। उनकी उपस्थिति, प्रवेश और निकासी का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। साथ ही गणना प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की चैकिंग और सख्त निगरानी का काम शुरु कर दिया गया है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियों द्वारा सुझाए गए सुधारों के बाद यह कदम उठाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान का प्रबंधन पूरी पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ किया जा सके।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी…बोले – परमाणु ठिकानों की जांच नहीं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments