HomeBreaking Newsपंजाब में निगम-कौंसिल चुनाव की मतगणना जारी, AAP 158 सीटों पर आगे,...

पंजाब में निगम-कौंसिल चुनाव की मतगणना जारी, AAP 158 सीटों पर आगे, BJP पिछड़ी, निर्दलीयों ने चौंकाया

Punjab Municipal Election Result 2026: पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक आए नतीजों में पार्टी 158 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार हैं, जो 54 सीटें जीत चुके हैं।। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल 28-28 सीटों पर आगे हैं, जबकि बीजेपी केवल 2 सीटों पर ही आगे चल रही है।

8 नगर निगमों समेत 103 निकायों के लिए हुई वोटों की गिनती

राज्य में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। हालांकि समाना नगर काउंसिल में करीब 35 मिनट की देरी से काउंटिंग शुरू हो सकी। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 1977 वार्डों में से 225 वार्डों के रुझान और नतीजे सामने आ चुके हैं।

काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी सेंटरों के 100 मीटर दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है और केवल पासधारी उम्मीदवारों व काउंटिंग एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के एसएसपी को सौंपी गई है।

दोपहर तक अधिकांश नतीजे आने की उम्मीद

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने कहा कि एक राउंड में एक वार्ड की गिनती पूरी की जा रही है। हर सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं और उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे तक अधिकांश नतीजे साफ हो जाएंगे।

Read More:

एयरफोर्स के विमान पहुंचाएंगे पेपर, PM मोदी खुद करेंगे निगरानी… Re-NEET के लिए सरकार की क्या है तैयारी?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments