प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि देश में योजनाबद्ध और आधुनिक शहरी विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी बेहतर प्लानिंग, सुविधाजनक जीवनशैली और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए देशभर में पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि मां चंडी के आशीर्वाद से जुड़े इस शहर का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है और आने वाले समय में भी यहां विकास कार्यों को और तेजी दी जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में चंडीगढ़ की अहम भूमिका
कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने चंडीगढ़ को चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सिर्फ चंडीगढ़ के लोगों को ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी मिलता है।
#WATCH चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4700 करोड़ से अधिक कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/1eRLkdz90D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026

