HomeBreaking Newsचंडीगढ़ में PM मोदी दी 4700 करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात

चंडीगढ़ में PM मोदी दी 4700 करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि देश में योजनाबद्ध और आधुनिक शहरी विकास का एक बेहतरीन उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी बेहतर प्लानिंग, सुविधाजनक जीवनशैली और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए देशभर में पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि मां चंडी के आशीर्वाद से जुड़े इस शहर का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है और आने वाले समय में भी यहां विकास कार्यों को और तेजी दी जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में चंडीगढ़ की अहम भूमिका

कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने चंडीगढ़ को चिकित्सा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सिर्फ चंडीगढ़ के लोगों को ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी मिलता है।

PM मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वह चंडीगढ़ में रहते थे, तब उन्हें कई बार PGI जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पीजीआई आते थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ पीजीआई की सुविधाओं और क्षमता में काफी विस्तार हुआ है और चिकित्सा क्षेत्र में चंडीगढ़ ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

नई परियोजनाओं से बढ़ेंगी सुविधाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सुविधाओं, नागरिक सेवाओं और मजबूत न्याय व्यवस्था के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। चंडीगढ़ में शुरू की गई नई योजनाएं शहर की सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे शहर का विकास तेज होगा और चंडीगढ़ आधुनिक व व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा। पीएम ने यह भी बताया कि नई न्याय व्यवस्था की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई थी।

यह भी पढ़ें : बिजनौर को CM योगी ने 1,003 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments