Playback Singer S. Janaki Amma Passes Away: साउथ सिनेमा की दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एस. जानकी के निधन पर देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। कर्नाटक सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने का फैसला किया है।
PM मोदी ने जताया दुख
PM मोदी ने एस. जानकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने लिखा कि ‘प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उनके गानों ने हर भावना को बेहद खूबसूरती और अपनी अलग शैली के साथ आवाज दी। आने वाले सालों में भी उनकी मधुर आवाज और गाने लोगों को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के साथ हैं। ओम शांति।’
The passing of the distinguished playback singer S. Janaki Amma is an irreparable loss to the world of music and culture. Her songs in various languages were popular across generations. They gave voice to every emotion with unparalleled grace as well as versatility. Her melodies…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026
रजनीकांत ने किया याद
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी एस. जानकी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनकी शहद जैसी मीठी आवाज को याद करते हुए कहा कि उनकी गायकी ने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। रजनीकांत ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की। एस. जानकी ने रजनीकांत की कई फिल्मों के लिए यादगार गीत गाए थे, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं।
தன்னுடைய தேனமுதக் குரலால் தலைமுறை தலைமுறையாக மக்களை மகிழ்வித்த ஜானகி அம்மா அவர்களின் ஆத்மா சாந்தியடையட்டும் 🙏#JanakiAmma
— Rajinikanth (@rajinikanth) July 11, 2026
CM विजय ने बताया अमूल्य योगदान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी एस. जानकी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि एस. जानकी ने कई भाषाओं में अपनी आवाज से भारतीय फिल्म संगीत को नई पहचान दी। विजय ने कहा कि संगीत के प्रति उनकी लगन और योगदान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उन्होंने दिवंगत गायिका के परिवार, फिल्म इंडस्ट्री, संगीतकारों और दुनियाभर के प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
இந்தியத் திரையிசை உலகில் தனது தனித்துவமான குரலால் பல தலைமுறைகளின் இதயங்களை வென்ற பழம்பெரும் பின்னணிப் பாடகி திருமதி எஸ். ஜானகி அவர்களின் மறைவு மிகுந்த வேதனையளிக்கிறது.
தமிழ், தெலுங்கு, மலையாளம், கன்னடம், இந்தி உள்ளிட்ட பல்வேறு மொழிகளில் ஆயிரக்கணக்கான பாடல்களைப் பாடி, இசை…
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) July 11, 2026
कमल हासन ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता कमल हासन ने भी एस. जानकी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कविता के अंदाज में उनके लंबे संगीत सफर को याद किया और कहा कि उनकी आवाज और उनके गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। कमल हासन ने अपनी फिल्मों में एस. जानकी के योगदान को भी याद करते हुए उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
பாடல் என்றும் ஒலித்துக்கொண்டே இருக்கும். அந்த அன்பை எங்கு தேடுவேன் அம்மா?
இறக்கி வைக்கமுடியாத சோகம் பலர்க்கும் இருக்கும். அவர்க்கெல்லாம் ஆழ்ந்த இரங்கல்கள்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 11, 2026
Read More:

