HomeBreaking Newsहिसार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, कबाड़ की दुकान पर नकाबपोश युवकों...

हिसार में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, कबाड़ की दुकान पर नकाबपोश युवकों ने चलाई गोलियां

हिसार(Hisar News) के डबल फाटक रोड पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ के गोदाम को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गोदाम संचालक भूषण के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कर्मचारी के साथ गोदाम के अंदर मौजूद था। इसी दौरान उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर की ओर जाने लगा, तो उसने दो युवकों को बाइक घसीटकर ले जाते हुए देखा।

पुरानी रंजिश में धमकी देने का आरोप

भूषण ने आरोप लगाया कि कुछ युवक पुरानी रंजिश के चलते पिछले कई दिनों से उसे गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इस संबंध में उसने पहले भी शिकायत दी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अब गोदाम पर हुई फायरिंग के बाद मामले ने फिर गंभीर रूप ले लिया है।

CCTV में कैद हुई घटना

बताया गया है कि फायरिंग की पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस इस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करने में जुटी है।

पुरानी सब्जी मंडी चौकी के जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : लग्जरी कारों और अमीर कारोबारी की झूठी छवि से 20 महिला कांस्टेबलों को फंसाया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments