Nvidia CEO Jensen Huang Resignation: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी कारोबारी उपलब्धियों के बजाय निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके तीन महिलाओं के साथ कथित रिश्तों की जानकारी सामने आई है। इनमें सिंगापुर की कंपनी से जुड़ी एलिस हुआंग, Nvidia की वरिष्ठ अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल और कंपनी की एक अन्य महिला कर्मचारी शामिल हैं। इन खुलासों के बाद कंपनी के शीर्ष नेतृत्व में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
एलिस हुआंग
इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा चर्चा एलिस हुआंग की है। उनका चीनी नाम हुआंग ले बताया जाता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) ने उन्हें जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया था। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है और एलिस के खिलाफ किसी अपराध में आरोप तय होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध भी नहीं हैं।
नर्सिंग की पढ़ाई के बाद टीवी और मीडिया में किया काम
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस का जन्म 1977 में चीन के हुनान प्रांत में हुआ था। उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की और इसके बाद हुनान टीवी तथा चीन के सरकारी प्रसारण संस्थान CCTV से जुड़ी रहीं। हालांकि, इन संस्थानों में उनकी भूमिका नियमित कर्मचारी के तौर पर नहीं थी। जेनसन से मुलाकात से पहले उनकी शादी भी हो चुकी थी।
कांग वेई के जरिए जेनसन हुआंग से हुई पहचान
रिपोर्ट के अनुसार, एलिस की मुलाकात शेयर बाजार के विश्लेषक और निवेशक कांग वेई से हुई थी। कांग ने ही कथित तौर पर उनकी पहचान जेनसन हुआंग से कराई थी। कांग की जेनसन से मुलाकात 2010 के दशक में कारोबारी गतिविधियों के दौरान हुई थी। उस समय वह चीन की वीडियो गेम कंपनियों के अधिग्रहण से जुड़े काम कर रहे थे। Nvidia के लिए भी वीडियो गेम उद्योग उस दौर में एक महत्वपूर्ण बाजार था। इससे संकेत मिलता है कि एलिस और जेनसन की पहचान 2024 से काफी पहले हो सकती है।
मेगास्पीड में बड़े पद पर पहुंचीं एलिस
एलिस का कारोबारी सफर भी चर्चा में है। साल 2023 तक वह सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड में वरिष्ठ पद पर पहुंच चुकी थीं। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में डेटा सेंटर के लिए Nvidia की चिप खरीद से जुड़े कारोबार में सक्रिय थी। मेगास्पीड पर प्रतिबंधित Nvidia चिप्स चीन तक पहुंचाने में मदद करने के आरोप लगे थे। कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस मामले में अमेरिका और सिंगापुर में जांच भी शुरू हुई थी।
किम्बर्ली पॉवेल
दूसरा नाम किम्बर्ली पॉवेल का है। वह Nvidia के हेल्थकेयर विभाग की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने 2008 में कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। उनकी शुरुआती जिम्मेदारी मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में Nvidia की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देना था। धीरे-धीरे वह कंपनी के वरिष्ठ पद तक पहुंचीं।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में कंपनी के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान किम्बर्ली और जेनसन को कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित एक होटल में काफी करीब देखा गया था। रिपोर्ट में Nvidia के पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से यह दावा किया गया। इनमें से दो लोगों ने बताया कि दोनों की नजदीकी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि किम्बर्ली कंपनी में जेनसन को रिपोर्ट करती थीं।
तीसरी महिला भी Nvidia की कर्मचारी
तीसरी महिला को लेकर रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, जेनसन हुआंग का Nvidia की एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी करीबी रिश्ता था। यह जानकारी मामले से परिचित दो लोगों के हवाले से दी गई है। हालांकि, महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। रॉयटर्स उनसे संपर्क करने में भी सफल नहीं रहा।
33 साल बाद Nvidia से जेनसन हुआंग का इस्तीफा
जेनसन हुआंग ने साल 1993 में Nvidia की स्थापना की थी और करीब 33 साल तक कंपनी का नेतृत्व किया। 8 नवंबर को उन्होंने कर्मचारियों को दिए बयान में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी, हालांकि किसी महिला का नाम नहीं बताया था। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की।
12 नवंबर को Nvidia ने घोषणा की कि हुआंग ने तत्काल प्रभाव से CEO और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। बोर्ड अब स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश करेगा। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक घोषणा में इस्तीफे का कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह घटनाक्रम उनके निजी रिश्तों को लेकर सामने आए विवादों के बीच हुआ है।
Read More:
पति ने रंगे हाथ पकड़ा पत्नी का राज, पड़ोसी के कमरे में ऐसा नजारा देख उड़ गए होश!

