HomeBreaking Newsनोएडा मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक्वा से ब्लू लाइन तक मिलेगी...

नोएडा मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक्वा से ब्लू लाइन तक मिलेगी एयरपोर्ट जैसी शानदार कनेक्टिविटी

नोएडा के सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो(Noida Metro) स्टेशनों के बीच यात्रियों की आवाजाही अब पहले के मुकाबले काफी आसान होने जा रही है। दोनों स्टेशनों को जोड़ने वाला स्काईवॉक आज से यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। इससे एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन तक जाने वाले लोगों को सड़क पर पैदल चलने या ऑटो-रिक्शा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्काईवॉक में एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रैवलेटर लगाए गए हैं। यानी यात्रियों को पूरा रास्ता पैदल तय नहीं करना होगा। स्काईवॉक पूरी तरह वातानुकूलित है जिससे गर्मी और धूप के दौरान भी सफर आरामदायक रहेगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने 16 अगस्त को संबंधित अधिकारियों को इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्राधिकरण ने उद्घाटन और संचालन की तैयारियां पूरी कीं।

460 मीटर लंबा है स्काईवॉक

यह स्काईवॉक करीब 460 मीटर लंबा है और इसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया गया है। इसमें करीब 50-50 मीटर के अंतर पर कुल 10 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं। इनमें पांच एक दिशा और बाकी पांच दूसरी दिशा में यात्रियों को आगे ले जाएंगे। ट्रैवलेटर की रफ्तार करीब 0.5 मीटर प्रति सेकंड बताई गई है।

लंबे इंतजार के बाद मिली सुविधा

स्काईवॉक का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण में कुछ तकनीकी और डिजाइन से जुड़े बदलावों के कारण देरी हुई। खासतौर पर सेक्टर-51 स्टेशन से इसे जोड़ने वाली जगह में बदलाव के चलते करीब आठ महीने तक काम प्रभावित रहा।

अब इसके शुरू होने से रोजाना दोनों मेट्रो लाइनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें स्टेशन बदलने के लिए सड़क पर उतरकर धूप में पैदल चलने या बाहरी साधनों का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : अमेरिका में नौकरी चाहने वालों को ट्रंप ने दिया तगड़ा झटका! H-1B वीजा पर वसूलेंगे ₹99 लाख…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments