HomeBreaking Newsकौन है TCS नासिक केस की ‘लेडी कैप्टन’ निदा खान? सनसनीखेज आरोपों...

कौन है TCS नासिक केस की ‘लेडी कैप्टन’ निदा खान? सनसनीखेज आरोपों को लेकर जांच तेज…

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सामने आए कथित धर्म परिवर्तन मामले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। इस केस में टीसीएस (TCS) की नासिक ब्रांच की पूर्व एचआर हेड निदा खान का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी है। आरोपी नंबर-8 के रूप में पहचान होने के बावजूद वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार बताई जा रही है।

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निदा खान(Nida Khan) को इस पूरे नेटवर्क में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। उसे कथित तौर पर ‘लेडी कैप्टन’ के रूप में देखा जा रहा है, जो महिला नेटवर्क को संभालने और उसे विस्तार देने में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। बताया जा रहा है कि वह खासतौर पर महिलाओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें अपने प्रभाव में लाने का काम करती थी।

भरोसे के जरिए संपर्क बढ़ाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, निदा खान पहले दोस्ती और सहानुभूति के जरिए महिलाओं के करीब आती थी। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें धार्मिक प्रथाओं जैसे नमाज, कलमा और हिजाब से परिचित कराने की कोशिश की जाती थी। आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया बेहद योजनाबद्ध तरीके से संचालित होती थी, जिससे शुरुआती दौर में किसी तरह की आशंका पैदा नहीं होती थी।

‘महिला विंग’ तैयार करने की बात

सूत्रों का यह भी दावा है कि वह सिर्फ एक सदस्य के तौर पर नहीं, बल्कि एक संगठित महिला समूह खड़ा करने में जुटी थी। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस नेटवर्क के जरिए महिलाओं को किसी खास विचारधारा की ओर प्रभावित किया जा रहा था।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी

निदा खान का संबंध मुंबई के पास भिवंडी इलाके से बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर कई बार छापेमारी की, लेकिन हर बार वह हाथ नहीं लगी। यह भी जानकारी सामने आई है कि उसने इस साल जनवरी में कंपनी छोड़ दी थी, जिसके बाद से उसका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल पाया है।

अंडरग्राउंड होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, उसका मोबाइल फोन बंद या नेटवर्क से बाहर जा रहा है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वह छिपकर रह रही है। नासिक पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से इस पूरे मामले की कई अहम परतें खुल सकती हैं और नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा एयरपोर्ट जैसा हाईटेक, एलिवेटेड रोड और 20 मंजिला टावर से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments