HomeBreaking Newsभारतीय व्यापारियों के लिए न्यूज़ीलैंड ने खोले नए दरवाजे, PM मोदी की...

भारतीय व्यापारियों के लिए न्यूज़ीलैंड ने खोले नए दरवाजे, PM मोदी की यात्रा से पहले ही किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय न्यूजीलैंड(New Zealand) यात्रा से पहले दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूती देने की दिशा में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की ओर से महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। लक्सन ने बताया कि भारत के साथ हुए व्यापार समझौते के तहत न्यूजीलैंड के लगभग 57 प्रतिशत निर्यात पर पहले ही दिन से टैरिफ नहीं लगेगा। उनका कहना है कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निर्यातकों को नए मौके भी दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस समझौते को न्यूजीलैंड के व्यवसायों के लिए लाभकारी बताया। उनके मुताबिक, भारत जैसे बड़े बाजार तक आसान पहुंच मिलने से स्थानीय उद्योगों और निर्यातकों को सकारात्मक लाभ होगा। इस ऐलान को दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

PM मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा

PM नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, कृषि, शिक्षा और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

PM मोदी कई बड़ी हस्तियों से करेंगे मुलाकात

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर देंगे। PM मोदी फिलहाल अपने तीन देशों के दौरे पर हैं जिसमें न्यूजीलैंड इस यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।

यह भी पढ़ें : हापुड़ कॉलेज में प्रोफेसर की शर्मनाक हरकत आई सामने, छात्रा से बोला- ‘व्हाट्सऐप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments