HomeBreaking Newsनेपाल जाने वालों के बड़ी राहत! अब साथ ले जा सकेंगे 200-500...

नेपाल जाने वालों के बड़ी राहत! अब साथ ले जा सकेंगे 200-500 रुपये के भारतीय नोट, प्रति व्यक्ति ₹25,000 है लिमिट

नेपाल(Nepal) ने भारतीय मुद्रा को लेकर लागू पुराने नियमों में बदलाव किया है। अब भारत और नेपाल के नागरिक 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए नए डिजाइन वाले 200 रुपये और 500 रुपये के भारतीय नोट अपने साथ नेपाल ले जा सकेंगे।

नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) के नए नियमों के मुताबिक, प्रति व्यक्ति अधिकतम 25,000 रुपये तक की भारतीय करेंसी नेपाल लाई या ले जाई जा सकती है। हालांकि, इसके लिए पहले से तय नियमों और शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

पुराने भारतीय नोटों पर जारी रहेगी रोक

नेपाल ने स्पष्ट किया है कि नोटबंदी से पहले जारी किए गए पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के भारतीय नोटों को अभी भी मान्यता नहीं दी जाएगी। सिर्फ 9 नवंबर 2016 के बाद जारी हुए नए सीरीज के 200 और 500 रुपये के नोटों को ही अनुमति दी गई है।

इसके अलावा, नेपाल ने यह भी नियम बनाया है कि नेपाली नागरिक भारत के अलावा किसी अन्य देश से भारतीय करेंसी नेपाल नहीं ला सकेंगे। वहीं, नेपाल से बाहर ले जाई जाने वाली भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल केवल भारत में ही किया जा सकेगा इसे किसी तीसरे देश में नहीं ले जाया जा सकेगा।

सीमा क्षेत्र और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

इस फैसले के बाद भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में लोगों ने राहत महसूस की है। स्थानीय व्यापारियों, यात्रियों और पर्यटकों को उम्मीद है कि नए नियमों से दोनों देशों के बीच आवागमन और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सीमा क्षेत्रों के बाजारों में भी इस बदलाव का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि भारतीय पर्यटकों और नेपाल में कारोबार करने वाले लोगों के लिए अब लेन-देन पहले से आसान हो जाएगा।

नोटबंदी के बाद बदले थे नियम

गौरतलब है कि भारत में 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद नेपाल में भी भारतीय करेंसी को लेकर कई प्रतिबंध लागू किए गए थे। अब नए नियमों के जरिए सिर्फ नए डिजाइन वाले नोटों को सीमित मात्रा में इस्तेमाल की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें : कोयला घोटाले मामले में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments