नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव की घोषणा की है। आज जारी एक सार्वजनिक सूचना में, मेडिकल बोर्ड ने बताया कि NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा।
NEET-PG 2026 shall be conducted on 30.08.2026 (Sunday) from 09:00 AM to 12:30 PM in a single shift through a Computer-Based Examination (CBT) mode. In view of certain unavoidable circumstances and requests received from Assam and Meghalaya, the Admit Cards will now be released on… pic.twitter.com/N5PFhSY016
— ANI (@ANI) August 24, 2026
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में लगभग 340 शहरों और 1,300 से ज़्यादा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। NBEMS ने आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक 11 अगस्त को परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना जारी की थी। इससे पहले, मेडिकल संस्था ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 27 अगस्त से बदलकर 24 अगस्त कर दी थी।
हालांकि, NBEMS ने कहा कि “कुछ ऐसी परिस्थितियों और असम व मेघालय से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।” आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET PG 2026 के हॉल टिकट अब 25 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
NEET PG एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल nbe.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र, परीक्षा के समय और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
READ MORE: बीजेपी की नीतियों से हूँ प्रभावित…, BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने के विचार पर बोलीं साइना नेहवाल

