HomeBreaking Newsमेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 11 मुकदमों वाले गैंगस्टर को लगी गोली,...

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 11 मुकदमों वाले गैंगस्टर को लगी गोली, चोरी का भैंसा और तमंचा बरामद

मेरठ(Meerut) के मवाना क्षेत्र के बहसूमा में पुलिस और स्वाट टीम की पशु चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी इरशाद उर्फ गंजा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसका साथी एहसान उर्फ हकला अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का एक भैंसा, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मवाना भेजा गया।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

थाना प्रभारी रविंद्र पवार के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मोड़ खुर्द गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपियों ने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में इरशाद घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा सके।

लोहियानगर से चोरी हुआ था भैंसा

पुलिस के मुताबिक, इरशाद मेरठ के लोहियानगर इलाके का रहने वाला है। बरामद भैंसा करीब तीन से चार दिन पहले इसी थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

आरोपी पर दर्ज हैं 11 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, इरशाद के खिलाफ मेरठ के अलग-अलग थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

इस कार्रवाई में बहसूमा पुलिस और स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी एहसान उर्फ हकला की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार! CM रेखा ने MCD के नए स्वच्छता संसाधनों…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments