HomeBreaking Newsबिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल...

बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती शुरू, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

Bihar jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। यह भर्ती कुल 53 पदों के लिए निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जिनके पास कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन जैसे विषयों में आईटीआई या डिप्लोमा की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त हो। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

दो चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि दो घंटे होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

कितना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 550 रुपये निर्धारित किए गए हैं। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

कहां करें आवेदन

उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Read More:

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, अब कार चालकों को चुकाना होगा ज्यादा टोल टैक्स, जानिए क्या हैं नई दरें…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments