महाराष्ट्र(Maharashtra) के भिवंडी में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
राहत कार्य के दौरान NDRF की टीम ने मलबे में फंसी एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। बचाव दल लगातार मलबे की जांच कर रहा है ताकि अंदर फंसे अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
चल रहा था मरम्मत का काम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई की देर रात भवन में हल्का झुकाव दिखाई दिया था। स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद कई मजदूर तुरंत बाहर निकल आए। हालांकि आशंका है कि तीन से चार मजदूर समय रहते बाहर नहीं निकल पाए और वे मलबे के नीचे फंस गए।
#WATCH | Bhiwandi. Maharashtra: NDRF teams safely rescues a woman alive from the debris of the collapsed building in Bhiwandi.
She has been shifted to a nearby hospital for treatment. Rescue operations are ongoing. https://t.co/vAMFcJbxzi pic.twitter.com/r9TMlbdwTt
— ANI (@ANI) July 30, 2026
प्रशासन ने लोगों से की अपील
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच ग जिससे राहत कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी। इसे देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बचाव अभियान में सहयोग करें। साथ ही लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की भी सलाह दी गई है।
#WATCH भिवंडी, महाराष्ट्र: भिवंडी में चार मंज़िला इमारत का कुछ हिस्सा ढहने के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं। pic.twitter.com/8mgnjoFB2F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026

