कई बार कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं। हाल ही में ओटीटी पर आई एक फिल्म ने भी ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ की, जिसने रिलीज के सिर्फ 24 घंटों के भीतर ही ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली। कॉमेडी और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावुक भी कर देती है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसकी कहानी क्या है।
कहां देख सकते हैं ‘मेड इन कोरिया’?
तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ 12 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। लगभग 1 घंटा 52 मिनट लंबी यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली कहानी पेश करती है। क्रिटिक्स से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। रिलीज होते ही इसने प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और ट्रेंडिंग में शामिल हो गई। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो वीकेंड पर इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर जोड़ सकते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी शेनबा नाम की एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका मोहन ने निभाया है। शेनबा तमिलनाडु के एक छोटे से शहर में रहती है और कोरियन संस्कृति से बेहद प्रभावित है। उसका सपना है कि वह एक दिन दक्षिण कोरिया जाए और वहां की जिंदगी को करीब से महसूस करे।
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब परिस्थितियां उसे दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तक पहुंचा देती हैं। अपने घर से दूर और बिल्कुल नई संस्कृति के बीच शेनबा को शुरुआत में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे वह इस अनजान शहर में खुद को ढालने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। यह सफर उसके लिए जितना रोमांचक है, उतना ही मुश्किल भी।
दर्शकों को भावुक कर देती है फिल्म
फिल्म दो अलग-अलग दुनियाओं-तमिलनाडु के शांत और साधारण माहौल तथा सियोल की तेज रफ्तार जिंदगी-के बीच चलती रहती है। इसी यात्रा के दौरान शेनबा नए लोगों से मिलती है, कई मुश्किल हालातों का सामना करती है और जिंदगी के असली मायने समझने लगती है। यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावुक भी कर देती है और अंत तक बांधे रखती है।
CM Nayab Singh Saini Meet CM Devendra Fadnavis: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...