मीडिल ईस्ट के चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने अपनी देश को लोगों को किसी तरह की कमी न हो इस बात का ध्यान रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने ईंधन की सप्लाई को स्थिर रखने की तैयारियां कर ली हैं। देखा जाए तो साफ तौर पर सरकार का मकसद है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और कीमतों को स्थिर रखा जा सके।
क्या कहते हैं आंकड़े ?
अगर आंकड़ों की ओर गौर किया जाए तो 23 मार्च के बाद से ही 5 किलो 17.25 लाख से ज्यादा फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर अब तक बेचे जा चुके हैं। वहीं, सरकारी तेल कंपनियों की LPG बिक्रि में 70 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।
सप्लाई पर सरकार ने दिलाया भरोसा
सरकार ने मौजूदा हालातों को देखते हुए यह भरोसा दिलाया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, भले ही बाजार में कच्चे तेल को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सच ये है कि देश में LPG गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है। सरकार का कहना है कि हर तरफ सप्लाई 100 फीसदी जारी है।
छोटे सिलेंडर की बढ़ी मांग
इस समय छोटे सिलेंडरों की मांग में बढ़ोतरी देखी गई है। इसी को देखते हुए सरकार ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाई है। आपको बता दें कि 23 मार्च से अब तक करीब 17.25 लाख ऐसे सिलेंडर सेल किए जा चुके हैं। रोजाना सप्लाई मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक दोगुना हो चुकी है। इसके लिए कई राज्यों में जागरुकता कैंप लगाए जा रहे हैं।
Two Wanted KZF Terrorists Deported From Malaysia: पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और मलेशिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF)...