HomeBreaking Newsकुरुक्षेत्र में कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश को...

कुरुक्षेत्र में कॉलेज संचालक के घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया ढेर, पैर में लगी गोली…

कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) के लाडवा इलाके में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब कॉलेज संचालक रजनीश बंसल के घर पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश का पुलिस से आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान आरोपी की एक गोली पुलिसकर्मी विकास की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी जिससे बड़ा हादसा टल गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और तुरंत काबू में लेकर लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकला गांव निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।

पुलिस को देखते ही शुरु की फायरिंग

CIA-1 के प्रभारी प्रतीक के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि हिनोरी चौक के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। टीम मौके पर पहुंची और उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी दी लेकिन आरोपी ने दोबारा गोली चलाई और एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। सौभाग्य से जवान ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिससे उसकी जान बच गई।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैरों पर निशाना साधा जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने कबूल किया कि 16 अप्रैल की रात उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर रजनीश बंसल के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और वारदात के बाद फरार हो गया था। इस मामले की बात करें तो 16 अप्रैल की रात दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने बंसल के लाडवा स्थित घर पर करीब 23 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस को मौके से 18 खाली कारतूस मिले थे।

दीवारों पर लगे दिखे गोलियों के निशान 

हमले में घर की बालकनी के शीशे टूट गए थे और दीवारों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि यह फायरिंग रंगदारी के मकसद से की गई थी।

रजनीश बंसल को पहले भी कई बार धमकी भरे फोन आ चुके थे जिसके चलते उन्हें पहले सुरक्षा भी दी गई थी। जनवरी 2025 में भी उन्हें धमकी मिली थी लेकिन हाल ही में उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी। बंसल परिवार ज्यादातर चंडीगढ़ में रहता है जबकि लाडवा स्थित घर की देखरेख के लिए एक कर्मचारी को रखा गया है।

यह भी पढ़ें : मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने Rajasthan Royals को 1.65 अरब डॉलर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments