HomeBreaking Newsकठुआ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने...

कठुआ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने 42 वाहन जब्त किए

जम्मू-कश्मीर के कठुआ(Kathua) जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों को जब्त किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। जब्त वाहनों में 32 डंपर और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। इन वाहनों पर आरोप है कि वे जरूरी अनुमति या वैध ए-फॉर्म के बिना निर्माण सामग्री और अन्य खनिजों का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जांच और गश्त के दौरान ये वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

कठुआ पुलिस ने जब्त किए 33 वाहन

इस अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई कठुआ थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस टीमों ने 23 अक्टूबर को भागथल्ली, हटली और कठुआ में गश्त के दौरान 31 डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। इन वाहनों पर नियमों का उल्लंघन कर खनिज सामग्री ले जाने का आरोप है।

बिलावर, हीरानगर और बनी में भी कार्रवाई

बिलावर में पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। इन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से रेत ले जाने का आरोप है।

वहीं, हीरानगर पुलिस ने ए-फॉर्म से जुड़ी शर्तों का उल्लंघन कर खनिज ले जा रही एक बिना नंबर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। बनी पुलिस ने भी पीबी02एफके 7337 रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक डंपर जब्त किया।

लखनपुर में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

लखनपुर पुलिस ने अलग कार्रवाई के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। इन पर वैध अनुमति के बिना खनन सामग्री ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी 42 जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए कठुआ के भूविज्ञान एवं खनन विभाग के हवाले कर दिया गया है। अब संबंधित विभाग मामले में नियमों के उल्लंघन की जांच करेगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाना है।

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब की उड़ानें 7 नवंबर तक रद्द, Air India और Air India Express…

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments