HomeBreaking Newsश्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर खुले करतारपुर कॉरिडोर! CM...

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर खुले करतारपुर कॉरिडोर! CM भगवंत सिंह मान ने PM मोदी से की खास अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व(Sri Guru Nanak Dev Jayanti) के अवसर पर श्रद्धालुओं को इस पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन करने का अवसर दिया जाए। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को समझते हुए इस दिशा में जल्द फैसला लेगी।

भगवंत सिंह मान ने सोमवार, 16 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लोग लंबे समय से उन धार्मिक स्थलों के दर्शन की इच्छा रखते हैं जो सीमा के दूसरी ओर स्थित हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब विधानसभा में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कॉरिडोर दोबारा शुरू करने की घोषणा की जाए।

धार्मिक स्थलों को जोड़ता है कॉरिडोर

करतारपुर साहिब कॉरिडोर सिख धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक गुरुद्वारा दरबार साहिब, करतारपुर (पाकिस्तान) को भारत के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। इस रास्ते के जरिए भारतीय श्रद्धालु बिना किसी लंबी यात्रा के पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन कर सकते हैं।

पिछले साल मई से बंद है करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर साहिब कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद लिया गया था। उस समय भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

अब गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की इस अपील ने कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग को फिर चर्चा में ला दिया है। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि इस पवित्र अवसर पर उन्हें करतारपुर साहिब के दर्शन करने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : कोच्चि में 70 साल की महिला से रेप की कोशिश, कचरा उठाकर वापस लौट रही थी घर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments