HomeBreaking Newsदिल्ली को आज मिलेगी हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

दिल्ली को आज मिलेगी हाईटेक पब्लिक लाइब्रेरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 5 लाख ई-बुक्स की सुविधा

Jayaprakash Narayan Public Library Inauguration: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज दिल्ली में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा विकसित जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। यह पब्लिक लाइब्रेरी डिजिटल और मल्टीमीडिया सुविधाओं से लैस है। इसका लक्ष्य लोगों को एक ही जगह पर भौतिक और डिजिटल दोनों तरह की पढ़ने की सुविधाएं देना है।

30 हजार किताबें और 5 लाख ई-बुक्स की सुविधा

एनडीएमसी के अनुसार, लाइब्रेरी में 30 हजार से ज्यादा किताबें हैं। इसके साथ ही एक ई-लाइब्रेरी सेक्शन भी बनाया गया है, जहां ऑनलाइन लाइब्रेरी सेवाओं की सदस्यता लेने से रीडर्स को 5 लाख से ज्यादा ई-बुक्स और डिजिटल कैटलॉग तक पहुंच मिलेगी। इससे पढ़ने वाले लोग ट्रेडिशनल बुक्स के साथ ही डिजिटल तरह से भी पढ़ सकेंगे।

200 लोगों के बैठने की क्षमता

उद्यान मार्ग पर मौजूद ये तीन मंजिला लाइब्रेरी आधुनिक और अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित की गई है। इसमें एक समय में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें लिफ्ट भी है, जिससे सभी उम्र के लोगों के लिए लाइब्रेरी पहुंचना आसान होगा।

हर मंजिल पर अलग-अलग सुविधाएं

लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल बनाया गया है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर लाइब्रेरी हॉल बनाये गए हैं। डिजिटल और मल्टीमीडिया सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी लोगों को आधुनिक स्टडी का बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

एनडीएमसी का कहना है कि जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी को इस तरह विकसित किया गया है कि लोगों को पारंपरिक पुस्तकों और डिजिटल संसाधनों का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके। आधुनिक सुविधाओं से बनी यह लाइब्रेरी दिल्ली में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों, शोधकर्ताओं और आम पाठकों के लिए एक अहम अध्ययन केंद्र बनेगी।

Read More:

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री संग PM मोदी ने की बैठक, FTA को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, 40 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments