Home#IPL2026IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया, बद...

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता

Gujarat Titans ने Indian Premier League 2026 में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए सीजन के 25वें मुकाबले में गुजरात ने Kolkata Knight Riders को 5 विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। दूसरी ओर, केकेआर की हालत लगातार खराब बनी हुई है, टीम को 6 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है।

गिल की कप्तानी पारी से गुजरात की जीत

गुजरात की इस जीत के हीरो कप्तान Shubman Gill रहे, जिन्होंने 86 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने Sai Sudharsan के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन गिल एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद गिल ने Jos Buttler के साथ 38 रन और Washington Sundar के साथ 46 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी। हालांकि गिल शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

आखिरी ओवर में खत्म हुआ मुकाबला

मुकाबला रोमांचक मोड़ तक पहुंचा और आखिरी ओवर तक चला, लेकिन गुजरात ने 19.4 ओवर में 181 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। Rahul Tewatia 7 रन और Shahrukh Khan 3 रन बनाकर नाबाद रहे। जीत का रन शाहरुख खान के बल्ले से ही आया।

Glenn Phillips ने भी 19 रन का अहम योगदान दिया।

केकेआर की गेंदबाजी में Varun Chakravarthy सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके। Sunil Narine, Ramandeep Singh और Vaibhav Arora को 1-1 विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए।

ग्रीन की पारी पर फिरा पानी

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। Ajinkya Rahane बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि Angkrish Raghuvanshi 8 रन बनाकर चलते बने। शुरुआती झटकों के बाद Rovman Powell और Cameron Green ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 27 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा। ग्रीन ने 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन की दमदार पारी खेली और टीम को 180 रन तक पहुंचाया। हालांकि, उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।

गुजरात के गेंदबाजों का दम

गुजरात की ओर से Kagiso Rabada ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। Mohammed Siraj और Ashok Sharma ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं Rashid Khan और Prasidh Krishna को 1-1 सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments