इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा, “मैं आपके करियर को फ़ॉलो करता हूँ और आपके कई प्रोग्राम्स को अपनाता हूँ।” उनकी इस बात पर वहाँ मौजूद लोगों ने तालियाँ बजाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं, उस समय वहाँ मौजूद थे जब उन्होंने यह बात कही।
#WATCH | Jakarta, Indonesia: During the banquet lunch hosted in honour of PM Narendra Modi, Indonesian President Prabowo Subianto says, "… I also want to admit to your excellency (PM Modi), I follow your career and I copy many of your programs. I don't mind admitting because… pic.twitter.com/k0DWeFPiKS
— ANI (@ANI) July 7, 2026
उन्होंने कहा, “…मैं महामहिम पीएम मोदी के सामने यह भी स्वीकार करना चाहता हूँ कि मैं आपके करियर को फ़ॉलो करता हूँ और आपके कई प्रोग्राम्स को अपनाता हूँ। मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है क्योंकि अगर इंडोनेशिया जैसी पृष्ठभूमि और वैसी ही समस्याओं वाले करोड़ों लोगों के लिए ये प्रोग्राम सफल रहे हैं… तो भारत ने बहुत तरक्की की है। इसलिए मैं खुले तौर पर स्वीकार करता हूँ कि मैं आपके करियर को फ़ॉलो करता हूँ और आपके कई प्रोग्राम्स को अपनाता हूँ। और ये हमारे लिए भी सफल साबित हो रहे हैं। इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान ये बातें कहीं।
पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान, ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया’ मेडल से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को यह मेडल भेंट किया।

