HomeBreaking News'इंडो-पैसिफिक' से हटा 'इंडो'... आखिर अमेरिका ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

‘इंडो-पैसिफिक’ से हटा ‘इंडो’… आखिर अमेरिका ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से पहले ट्रंप प्रशासन के एक फैसले ने रणनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। पेंटागन ने ‘यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड’ (INDOPACOM) से ‘इंडो’ शब्द हटाकर इसे फिर से ‘यूएस पैसिफिक कमांड’ (USPACOM) नाम देने की घोषणा की है।

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पहले दिए थे संकेत

इस बदलाव के संकेत मई 2026 में हुए शांग्री-ला डायलॉग के दौरान ही मिलने लगे थे। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अपने संबोधन में ‘इंडो-पैसिफिक’ शब्द के बजाय ‘पैसिफिक’ पर अधिक जोर दिया था। ‘इंडो-पैसिफिक’ अवधारणा अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बने क्वाड (QUAD) समूह की रणनीतिक सोच का अहम हिस्सा रही है। ऐसे में नाम से ‘इंडो’ शब्द हटाए जाने के बाद कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं कि क्या यह भारत की भूमिका में बदलाव का संकेत है।

2018 में ट्रंप ने ही दिया था नया नाम

दिलचस्प बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही 2018 में अमेरिकी सैन्य कमान का नाम ‘यूएस पैसिफिक कमांड’ से बदलकर ‘यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड’ किया गया था। उस समय तत्कालीन रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा था कि यह बदलाव भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका और हिंद महासागर तथा प्रशांत महासागर की जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखकर किया गया था।

पेंटागन ने बताई नाम बदलने की वजह

पेंटागन का कहना है कि कमान का नाम दोबारा ‘पैसिफिक कमांड’ करना उसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को बहाल करने के लिए किया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नाम में बदलाव से कमान के कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों या मिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस फैसले को लेकर रणनीतिक मामलों के जानकारों के बीच अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ विशेषज्ञ इसे अमेरिका की प्राथमिकताओं में बदलाव और प्रशांत क्षेत्र पर अधिक फोकस का संकेत मान रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि यह सिर्फ प्रतीकात्मक बदलाव है और इससे भारत-अमेरिका संबंधों या क्वाड की संरचना पर कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Read More

गुरुग्राम में अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिए 13 बांग्लादेशी नागरिक, जांच के बाद होंगे डिपोर्ट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments