हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम(Himachal 10th Result) घोषित कर दिया है। इस बार कुल परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में शामिल 93,694 छात्रों में से 78,150 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए, जबकि 8,433 छात्रों को कंपार्टमेंट आई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी दी कि दो विषयों में असफल रहने वाले छात्रों को जून में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।
इस बार कांगड़ा जिले की एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 699 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा जगत में खास चर्चा बटोरी है।
मेरिट लिस्ट में देखने को मिली जबरदस्त प्रतिस्पर्धा
मेरिट लिस्ट में भी इस बार जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। कुल 107 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने बाजी मारी है। इनमें ऊना जिले के अम्ब स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिस्सरां के अभिनव मेहता और रूहानी धीमान, तथा बिलासपुर जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्णिमा शर्मा शामिल हैं। इन सभी ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं।
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है और छात्र इसे ऑनलाइन देख सकते हैं। विद्यार्थी अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। इसके अलावा जागरण जोश की वेबसाइट पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही उनकी न्यूज़ीलैंड यात्रा...