बाबा नीम करोली के जीवन और आध्यात्मिक प्रभाव पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश'(Hanuman Ansh) को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा देखने को मिली है। फिल्म की सफलता के बीच अब इसके लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम ‘रामबोला’ बताया गया है।
यह फिल्म भारतीय संत परंपरा और साहित्य के एक बेहद महत्वपूर्ण व्यक्तित्व गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर केंद्रित होगी। फिल्म की घोषणा के साथ ही यह साफ हो गया है कि निर्देशक एक बार फिर ऐसी कहानी को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं जिसमें अध्यात्म और भारतीय इतिहास का गहरा जुड़ाव देखने को मिलेगा।
तुलसीदास जी के जीवन की कहानी पर होगी फिल्म
‘रामबोला’ में गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म का फोकस केवल उनके साहित्यिक योगदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी आध्यात्मिक सोच और जीवन में आए बदलावों को भी कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।
BIGGG NEWS… 'HANUMAN ANSH' DIRECTOR VISHAL CHATURVEDI & MAHAVEER JAIN FILMS ANNOUNCE 'RAMBOLA' – THE IMMORTAL STORY OF GOSWAMI TULSIDAS… #MahaveerJainFilms and writer-director #VishalChaturvedi, who delivered the Blockbuster #HanumanAnsh, join hands to bring the extraordinary… pic.twitter.com/mwHLEhlTb4
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2026

