HomeBreaking Newsशादी की शहनाइयों के बीच पसरा मातम, हमीरपुर के घर में एक...

शादी की शहनाइयों के बीच पसरा मातम, हमीरपुर के घर में एक साथ कई मौतों से मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर(Hamirpur boat accident) जिले में एक दर्दनाक नाव हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में यमुना नदी के बीच नाव पलटने से एक ही परिवार के कई लोग नदी में डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी श्रीपाल की बेटी अंजली की मंगलवार को शादी हुई थी। बुधवार शाम विदाई के बाद रिश्तेदारों को यमुना पार खेतों में तरबूज और खरबूज खिलाने की योजना बनाई गई। परिवार के सदस्य और बच्चे नाव से नदी पार खेत पहुंचे। वहां कुछ समय बिताने के बाद सभी लोग वापस लौटने लगे। लौटते समय नाव में बड़ी मात्रा में तरबूज और खरबूज भी रख लिए गए थे।

बीच नदी में बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि नाव में जरूरत से ज्यादा वजन होने के कारण बीच नदी में उसका संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव डूबते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। नाव चला रहे युवक धीरू ने किसी तरह तैरकर खुद को बचाया और दो लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी लोग तेज बहाव में लापता हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। NDRF और SDRF की टीमों ने देर रात से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 11 घंटे की तलाश के बाद एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए गए जबकि अन्य बच्चों की खोज अभी भी जारी है।

इस हादसे ने उस परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, जहां एक दिन पहले तक शादी की खुशियां और मंगल गीत गूंज रहे थे। जिस घर से बेटी की डोली विदा हुई थी, वहीं अब अपनों की अर्थियां उठने से पूरा गांव गमगीन है।

यह भी पढ़ें : आरजी. कर रेप पीड़िता की मां विधायक रत्ना देबनाथ के घर के पास हुआ बम धमाका…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments