Gwalior Police Arrested Bangladeshi Nationals: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान इनमें से कोई भी भारतीय नागरिक होने से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।
भारत आने के तरीके की हो रही जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग भारत कब और किस रास्ते से आए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन्हें भारत लाने में किन लोगों की भूमिका रही और यहां रहने की व्यवस्था किसने की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवारों समेत कई लोग हिरासत में लिए गए
हिरासत में लिए गए लोगों में पति-पत्नी और उनके बच्चे भी शामिल हैं।
शकील खान, 25 साल, सिरस्योना, बांग्लादेश, पति
काजल खान, 19 साल, सिरस्योना, बांग्लादेश, पत्नी
ताल्हा खान, 5 साल, बेटा
यूसुफ शेख, 38 साल, खुलना बांग्लादेश, पति
सलमा शेख, 24 परगना, बासंती बांग्लादेश, पत्नी
हबीबुल्ला, 6 साल बेटा
हुमायरा शेख, 3 साल बेटी
जमाल मुल्ला, 39 साल, खुलना बांग्लादेश, पिता
जुम्मन मुल्ला 18 साल, खुलना बांग्लादेश, बेटा
मोहम्मद मलिक, 27 साल, ढाका बांग्लादेश
मोहम्मद नुबेर, 28 साल, ढाका बांग्लादेश
रेहान खान, 18 साल, खुलना बांग्लादेश
पुलिस के अनुसार, सभी मूल रूप से बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले नागरिक बताए जा रहे हैं।
एसएसपी ने क्या कहा?
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि, “पुलिस ने 7 पुरुष, तीन महिलाएं और तीन नाबालिग बच्चे हैं। इनके बारे में इनपुट था कि यह भारतीय नागरिक नहीं है। इनकी नागरिकता की सत्यापन करवाया जा रहा है। अगर ये लोग यहां के नागरिक नहीं निकलते हैं, तो जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी। वह की जाएगी।”
दस्तावेज और मोबाइल की भी जांच
पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। संदिग्धों के पास मिले दस्तावेजों, मोबाइल फोन और उनके स्थानीय संपर्कों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यदि इनके पास कोई फर्जी पहचान पत्र हैं, तो वे किस माध्यम से बनवाए गए और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
Read More:

