HomeBreaking Newsदिल्ली के करोल बाग में रात करीब 2.30 बजे फायरिंग ने फैलाई...

दिल्ली के करोल बाग में रात करीब 2.30 बजे फायरिंग ने फैलाई दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

दिल्ली के करोल बाग(Karol Bagh) इलाके में देर रात गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल होने की जानकारी मिली है जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग स्थित फैज रोड पर कालका दास चौक के पास हुई। देर रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे क्या कारण था। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, पैसों के विवाद या संभावित गैंगवार जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस की कई टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में US ने चीन की ओर जा रहे ईरान के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments