HomeBreaking Newsगुजरात में ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट केस में महिला कांग्रेस...

गुजरात में ATS की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पासपोर्ट केस में महिला कांग्रेस चीफ का बेटा गिरफ्तार…

गुजरात ATS(Gujarat ATS) ने प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीताबेन पटेल के बेटे हरिकेश प्रणव पटेल को कथित फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, हरिकेश का मूल पासपोर्ट एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में जमा था। इसके बावजूद उसने कथित तौर पर दूसरे राज्य के पते और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नया पासपोर्ट हासिल किया। ATS ने उसे अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके से पकड़ा। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के साथ-साथ कई कंपनियों और बैंक खातों से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, हरिकेश ने पहले अपने पुराने पासपोर्ट के गुम होने की शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई। इसके लिए आगरा में किराए पर रहने का कथित फर्जी रेंट एग्रीमेंट तैयार किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन किया गया और वर्ष 2024 में नया पासपोर्ट प्राप्त किया गया। ATS का आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में दिल्ली के एक एजेंट की मदद ली गई और उसे करीब 25 लाख रुपये दिए गए।

कई देशों की कर चुका यात्रा

ATS के मुताबिक, नए पासपोर्ट का इस्तेमाल नेपाल और भूटान की यात्राओं के लिए किया गया। जांच में बैंकॉक, दुबई और सिंगापुर समेत अन्य देशों की यात्रा से जुड़े तथ्य भी सामने आने की बात कही गई है। एजेंसी दुबई में उसके लंबे समय तक रहने की जानकारी की भी जांच कर रही है।

कंपनियों और बैंक खातों की भी पड़ताल

ATS के मुताबिक, हरिकेश के नाम से कई कंपनियां पंजीकृत होने की जानकारी मिली है। इनमें कुछ कंपनियों के कथित तौर पर फर्जी होने की आशंका की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे बैंक खातों का भी पता चला है जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर दूसरे लोगों के पैसे के लेन-देन के लिए किया जाता था। इन्हें लेकर भी जांच जारी है।

हरिकेश के खिलाफ पहले भी नारणपुरा और क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी से जुड़े मामले दर्ज होने की बात ATS ने कही है। एजेंसी ने इस मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी दी है। मामले में सामने आए दस्तावेजों, कंपनियों, बैंक खातों और कथित नेटवर्क की आगे जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कुलगाम में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत 3 आरोपी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments