Greater Noida Family Death: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पांचों के शव घर के अंदर बिस्तर पर मिले। घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
रात में खाई थी मैगी-चाय
जानकारी के मुताबिक, परिवार के पांचों सदस्य रात करीब 10 बजे मैगी खाने और चाय पीने के बाद सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक घर में किसी के नहीं उठने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। जब लोग उन्हें देखने पहुंचे तो पांचों बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले।
मृतकों में तीन बच्चे शामिल
मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता/ललतेश (34), बेटे लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। पांचों एक साथ रहते थे। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही रबूपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
Read More:


[…] […]