भारत में क्रिकेट(Indian Cricket) इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है, जहां करीब 1.32 लाख दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं। अब इसी कड़ी में नवी मुंबई में भी एक विशाल स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसकी क्षमता लगभग 1 लाख दर्शकों की होगी।
यह निर्णय मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नायक और CIDCO के प्रबंध निदेशक विजय सिंघल के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। इस परियोजना को मुंबई और महाराष्ट्र के क्रिकेट ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला माना जा रहा है।
ये स्टेडियम होगा विशाल
नवी मुंबई में प्रस्तावित यह नया स्टेडियम मौजूदा वानखेड़े स्टेडियम की तुलना में कहीं अधिक विशाल होगा, जहां वर्तमान में लगभग 33 हजार दर्शकों की क्षमता है। अजिंक्य नायक के अनुसार, एक लाख क्षमता वाला यह मैदान न केवल मुंबई क्रिकेट को मजबूती देगा, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र की पहचान को भी और मजबूत करेगा।
निर्माण पूरा होने के बाद यह स्टेडियम देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान बन जाएगा। फिलहाल इस स्थान पर ईडन गार्डन्स दूसरे नंबर पर है, जिसकी क्षमता लगभग 68 हजार दर्शकों की है। मुंबई में पहले से ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम जैसे ऐतिहासिक मैदान मौजूद हैं, लेकिन नया स्टेडियम आकार और सुविधाओं के मामले में एक अलग पहचान बनाएगा।
स्टेडियम में बैठ सकते हैं 1 लाख दर्शक
वैश्विक स्तर पर अभी बहुत कम क्रिकेट स्टेडियम ऐसे हैं, जिनमें एक लाख से अधिक दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भी इस सूची में शामिल है, जिसकी क्षमता लगभग 1,00,024 है। लंबे समय तक दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान का खिताब MCG के पास ही रहा, जिसे बाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने पीछे छोड़ दिया। नवी मुंबई में बनने वाला यह नया स्टेडियम भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
National Security Strategy Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार और मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (NSSC)...