HomeBreaking Newsदिल्ली एयरपोर्ट पर ₹4.03 करोड़ का सोना जब्त, छिपाने का तरीका जानकर...

दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹4.03 करोड़ का सोना जब्त, छिपाने का तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट(Delhi Airport) पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने दुबई से आए एक भारतीय यात्री के सामान से करीब 4.03 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें बरामद की हैं। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 3.2 किलोग्राम बताया गया है।

कस्टम विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई 19 अक्टूबर को की गई थी। यात्री दुबई से एमिरेट्स की उड़ान EK-512 से दिल्ली पहुंचा था। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद अधिकारियों ने उसे जांच के लिए रोका।

फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाया गया था सोना

अधिकारियों ने यात्री की प्रोफाइल के आधार पर जांच की और उसके सामान की गहन तलाशी ली। इसी दौरान फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर रखी गई सोने की छड़ें मिलीं। तस्करी में इस्तेमाल किए गए इस तरीके के जरिए सोने को जांच से बचाकर लाने की कोशिश की गई थी।

सोने की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।

दिल्ली कस्टम्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दिल्ली कस्टम्स ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। विभाग के मुताबिक, यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया था और सामान की विस्तृत जांच के दौरान सोना बरामद हुआ। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने कनाडा के टोरंटो से आई 46 वर्षीय भारतीय महिला यात्री को भी सोने के मामले में पकड़ा था।

महिला 24 अगस्त को एयर इंडिया की उड़ान AI188 से दिल्ली पहुंची थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,327.4 ग्राम सोने के आभूषण मिले थे। इनकी कीमत लागू शुल्क सहित करीब 1.77 करोड़ रुपये बताई गई थी जबकि बाजार मूल्य लगभग 2.18 करोड़ रुपये आंका गया था। एयरपोर्ट पर सामने आए ये मामले सीमा शुल्क अधिकारियों की जांच और निगरानी के महत्व को दर्शाते हैं। हालांकि, मौजूदा मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजों का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद वालों की बल्ले-बल्ले, नाले के ऊपर बनेगी 12 मीटर चौड़ी सड़क, जाम और जलभराव…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments