HomeBreaking NewsFBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का...

FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुरुप्रीत सिंह, अमेरिका ने क्यों जारी किया वारंट?

FBI Most Wanted Gurpreet Singh: अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के रहने वाले गुरुप्रीत सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। एजेंसी का आरोप है कि गुरुप्रीत सिंह कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग माफिया जग्गू भगवानपुरिया के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का सदस्य है। FBI के मुताबिक, यह नेटवर्क भारत से लेकर अमेरिका, कनाडा और यूरोप तक संगठित अपराध,ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल रहा है।

कई देशों तक फैला गैंग का नेटवर्क

FBI के अनुसार, गुरुप्रीत सिंह जिस संगठन से जुड़ा है, उसका नाम जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप है। इस गिरोह की शुरुआत पंजाब से हुई थी, लेकिन बाद में इसने अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत कई देशों में अपना नेटवर्क फैला लिया। जांच एजेंसी का आरोप है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों के कारोबार और दूसरे संगठित अपराधों को अंजाम देता रहा है।

गुरुप्रीत पर लगे गंभीर आरोप

अमेरिकी जांच एजेंसी के मुताबिक, गुरुप्रीत सिंह के खिलाफ रैकेटियरिंग (RICO) साजिश, बिना लाइसेंस हथियारों के कारोबार की साजिश, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री और सप्लाई जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। एजेंसी का कहना है कि 25 जून 2026 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर मुख्य रूप से ड्रग्स की तस्करी और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।

ऑपरेशन हार्ड बॉल में पहले भी हुई कार्रवाई

इससे पहले FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत जग्गू भगवानपुरिया गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस अभियान के दौरान अमेरिका, कनाडा और यूरोप में फैले गैंग के कई सदस्यों और उससे जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया था। जांच में एजेंसी ने दावा किया था कि यह गिरोह सीमाओं के पार ड्रग्स की तस्करी, हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराधों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार चला रहा था।

गुरुप्रीत की तलाश में जांच एजेंसियां एक्टिव

गुरुप्रीत सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किए जाने के बाद FBI ने आम लोगों से भी उसकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है। एजेंसी का मानना है कि वह फिलहाल फरार है और उसके बारे में मिलने वाली किसी भी तरह की जानकारी जांच में अहम साबित हो सकती है। FBI और अमेरिका की अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही हैं।

Read More:

सब्जियां बेचीं, खेतों में किया काम… अब CWG 2026 में दर्जी पिता के बेटे वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments