HomeBreaking News138 साल में पहली बार! इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजों का सूखा,...

138 साल में पहली बार! इंग्लैंड की पिचों पर बल्लेबाजों का सूखा, बिना किसी शतक के खत्म हुई टेस्ट सीरीज

क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंग्लैंड और पाकिस्तान(England vs Pakistan 2026) के बीच खेली गई हालिया टेस्ट सीरीज कई मायनों में ऐतिहासिक और हैरान करने वाली रही। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने मेहमान टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी, लेकिन यह सीरीज सिर्फ क्लीन स्वीप के लिए ही नहीं, बल्कि एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड के लिए भी हमेशा याद रखी जाएगी।

इस तीन मैचों की पूरी टेस्ट सीरीज में एक भी बल्लेबाज शतक का आंकड़ा नहीं छू सका। क्रिकेट इतिहास में ऐसा दुर्लभ नजारा इससे पहले बहुत कम देखा गया है। टेस्ट इतिहास की यह केवल आठवीं ऐसी तीन मैचों की सीरीज है जहां एक भी शतक नहीं बना। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर ऐसा आखिरी बार 1888 की एशेज सीरीज के दौरान हुआ था। यानी पूरे 138 साल बाद इंग्लैंड में ऐसा सूखा फिर से देखने को मिला है।

बड़े-बड़े बल्लेबाज भी हुए नाकाम

इंग्लैंड की पिचों पर इस बार बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल साबित हुआ। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी इस सीरीज में कोई कमाल नहीं दिखा पाए और पांच पारियों में दो अर्धशतक ही बना सके।

इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर हैरी ब्रुक (91 रन) के नाम रहा। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाजों का हाल भी कुछ ऐसा ही निराशाजनक रहा। हालांकि, शान मसूद ने 95 और सऊद शकील ने लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी पारी में 97 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी शतक बनाने से मामूली अंतर से चूक गए।

पाकिस्तान के लिए 72 साल बाद आया बुरा दिन

इस सीरीज में पाकिस्तान टीम के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। पाकिस्तान को इंग्लैंड की धरती पर पूरे 72 साल बाद टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। साल 1954 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान को इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में हार मिली है। गेंदबाजों का दबदबा तो इस सीरीज में दिखा, लेकिन बल्लेबाजों का यह फीका प्रदर्शन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें : सिद्धू मूसेवाला के करीबी सिंगर के घर पर फायरिंग, पुलिस खंगाल रही सुराग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments