HomeBreaking Newsदिवाली-छठ पर रेलवे हुआ मेहरबान! दर्जनों स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू, अयोध्या-वाराणसी से...

दिवाली-छठ पर रेलवे हुआ मेहरबान! दर्जनों स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू, अयोध्या-वाराणसी से पटना तक सफर होगा आसान

Diwali Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की तैयारी की है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनका संचालन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों के बीच किया जाएगा।

कई प्रमुख रूट शामिल

त्योहारी मांग को देखते हुए नई दिल्ली–कानपुर सेंट्रल, आनंद विहार–मुजफ्फरपुर और हजरत निजामुद्दीन–दादर के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इन ट्रेनों की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर से टिकट बुक करें और यात्रा से पहले ट्रेन का नया टाइमटेबल जरूर जांच लें।

अयोध्या के लिए 36 फेरे

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और घर लौटने वाले यात्रियों के लिए आनंद विहार-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04214/04213 आनंद विहार से सुबह 9 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। रेलवे ने 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच इसके 36 फेरे निर्धारित किए हैं।

दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन

दिल्ली- वाराणसी स्पेशल ट्रेन संख्या 04210/04209 का संचालन 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। वाराणसी से यह ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से शाम 6:50 बजे चलकर सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे।

पटना रूट पर भी बढ़ी सुविधा

दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव रहता है। इसी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने पटना और पूर्वांचल के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ से पटना तक स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 04512/04511 के 18 फेरे होंगे। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU), बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी। इससे चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा ऑप्शन मिलेगा।

पंजाब से पटना का सीधा ऑप्शन

फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 04616/04615 कुल 16 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली, वाराणसी और बक्सर के रास्ते पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन से पंजाब में रहने वाले पूर्वांचल के यात्रियों को त्योहार के दौरान घर जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

समय रहते टिकट बुक करने की सलाह

त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण टिकटों की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समय से टिकट बुक करना जरूरी होगा। यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और संचालन की ताजा जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

Read More:

यूपी की सड़क पर उतरा 308 पहियों वाला ‘दैत्य’, बेल्जियम से आई 200 टन की महाकाय मशीन को देखकर उड़े लोगों के होश!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments