HomeBreaking Newsदिल्ली में महिलाओं के खाते में आज आएंगे ₹2500, CM रेखा गुप्ता...

दिल्ली में महिलाओं के खाते में आज आएंगे ₹2500, CM रेखा गुप्ता जारी करेंगी लक्ष्मी योजना की पहली किस्त

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त आज यानी 26 अगस्त को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगी। विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था।

सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

पहली किस्त जारी करने के लिए 26 अगस्त को सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 2500 महिलाओं को सांकेतिक तौर पर पहली किस्त दी जाएगी। इसके बाद योजना के लिए पात्र अन्य लाभार्थियों के निर्धारित बैंक खाते और निवेश खाते में आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी।

1 अगस्त से लागू हुई योजना

सरकार के मुताबिक दिल्ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। यह योजना 1 अगस्त से वजूद में आई है और अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। यह राशि 1 सितंबर से लाभार्थियों के खातों में जमा होना शुरू होगी। हालांकि, पूरी रकम सामान्य बैंक खाते में सीधे नहीं भेजी जाएगी।

1500 रुपये RD या FD में होंगे जमा

योजना के नियमों के अनुसार हर महीने मिलने वाले 2500 रुपये में से 1500 रुपये डिफॉल्ट रूप से लाभार्थी महिला के रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) या फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा किए जाएंगे। इस राशि पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन पीरियड रहेगा। यानी इस अवधि तक रकम निकालने पर योजना के नियम लागू होंगे।

1000 रुपये CBDC वॉलेट से जुड़े खाते में

बाकी 1000 रुपये उस बैंक खाते में भेजे जाएंगे जो लाभार्थी के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) वॉलेट से जुड़ा होगा। लाभार्थी महिला चाहे तो हर महीने मिलने वाली पूरी 2500 रुपये की राशि को भी एफडी या आरडी में जमा करने का विकल्प चुन सकती है। ऐसी स्थिति में भी जमा रकम पर 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन पीरियड लागू रहेगा।

आवेदन का स्टेटस ऐसे करें चेक

जिन महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन देख सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Track Application विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बर्थ डेट और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर Sign In करें। लॉगिन के बाद आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अभी आवेदन नहीं किया तो भी मौका

जिन महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरे साल खुली रहेगी। इसके लिए dly.delhi.gov.in/Account/Login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

हर महीने की आखिरी तारीख होगी कट-ऑफ

योजना में हर महीने की आखिरी तारीख उस महीने प्राप्त आवेदनों के लिए कट-ऑफ मानी जाएगी। जांच के बाद जिन आवेदनों को मंजूरी मिलेगी और जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी, उन्हें अगले महीने से योजना का लाभ दिया जाएगा। यानी किसी महिला का आवेदन किसी महीने की अंतिम तारीख के बाद स्वीकृत होता है तो उसे योजना का लाभ अगले महीने से मिल सकता है।

Read More:

अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ कनाडा का बड़ा एक्शन, अमेरिका से आने वाले 700+ सामानों पर कनाडा बढ़ाएगा टैरिफ

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments