Home#IPL2026'किलर मिलर’ की जादुई बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 6 विकेट...

‘किलर मिलर’ की जादुई बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 6 विकेट से हराया

चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही है वही पावरप्ले में मात्र 18 रन पर तीन बड़े विकेट गिर गए। भुवनेश्वर कुमार ने निसंका, करुण नायर और समीर रिजवी को जल्दी पवेलियन भेजकर दिल्ली को शुरुआती झटके दिए।

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने संभाली पारी

18/3 के संकट के बाद केएल राहुल ने 34 गेंद में 57 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंद में नाबाद 60 रन की दमदार पारी खेली। दोनों की संयमित बल्लेबाजी ने दिल्ली को मुकाबले में वापस लाया, लेकिन अंतिम ओवर तक 15 रन की दरकार ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया|

डेविड मिलर ने दिखाया अपना जलवा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछली हार को भूलते हुए डेविड मिलर ने अंतिम ओवर में अपना असली नाम साबित किया। रोमारियो शेफर्ड की कमजोर गेंदों का फायदा उठाते हुए उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। अंत में 19.5 ओवर में चौका मारकर दिल्ली को यादगार जीत दिलाई। मिलर ने नाबाद 22 रन बनाए और टीम को दबाव भरी स्थिति से बाहर निकाला। हेड कोच हेमांग बदानी ने उन्हें बधाई देकर उनकी मेहनत की सराहना की।

RCB की बल्लेबाजी और अंतिम ओवरों में गिरावट

RCB की ओर से फील सॉल्ट ने 38 गेंद में 63 रन की आक्रामक पारी खेली। कोहली ने 19 और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए। टिम डेविड ने 26 रन की पारी खेली, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार और अन्य बल्लेबाजों का योगदान सीमित रहा। अंतिम पांच ओवर में आरसीबी ने चार विकेट खोकर केवल 29 रन बनाए, जिससे जीत की राह आसान हो गई।

दिल्ली की जीत ने टूर्नामेंट में स्थिति मजबूत की

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति टूर्नामेंट में मजबूत हुई और डेविड मिलर की क्लासिक पारी ने उन्हें ‘किलर मिलर’ के रूप में साबित किया। मैच का नाटकीय अंतिम ओवर और मिलर का दबदबा हमेशा फैंस की यादों में रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments