HomeBreaking NewsDelhi में देर रात सड़क पर सो रही 11 साल की बच्ची...

Delhi में देर रात सड़क पर सो रही 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, घटना के 6 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

साउथ दिल्ली(Delhi) से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। 22 जून की देर रात एक 11 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी तभी एक कैब ड्राइवर आया और उसको किडनैप करके ले गया उसने एक सूनसान जगह पर उसे लेजाकर उसका रेप किया और फिर एक कपड़े से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसने उस मासूम के सीने को भारी पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

हालांकि, इस दर्दनाक हत्या के मामले के आरोपी को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यहां पर एक चौकाने वाली बात हुई जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जब पुलिस इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार करके थाने लाकर पूछताछ करने लगी तो वो बिल्कुल भी असहज नहीं हुआ और बिल्कुल सामान्य बर्ताव करने लगा जैसे कि उसने कुछ किया ही न हो। उसे देखकर पुलिस को ये समझ आ रहा था कि उस दरिंदे कैब ड्राइवर को अपने किए का बिल्कुल भी पछतावा नहीं था और न ही अहसास था।

रेप के बाद गला घोंटा, फिर कुचली छाती

जानकारी के मुताबिक, देर रात जब कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची को किडनैप किया तब वो गांजे के नशे में धुत था और फिर वो बच्ची को जबरन उठाकर फरीदाबाद-गुरुग्राम बॉर्डर पर ले गया जहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फिर एक कपड़े के टुकड़े से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद भी तसल्ली नहीं हुई तो उसने एक भारी पत्थर लिया और उसकी छाती को कुचलकर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी थी। इसके बाद किसी को इस बात का पता न चले इसलिए उसने बच्ची की लाथ को पास में ही पत्थरों से ढंककर छिपा दिया था।

घटना के 6 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले 29 साल के बाशु कुमार सिंह के तौर पर हुई है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। घटना के छह घंटे के भीतर पुलिस की 20 टीमों ने तलाशी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल हो गया।

पिता ने तुरंत पुलिस को दी खबर

बच्ची महरौली में छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सो रही थी जो दिहाड़ी मज़दूर हैं। आरोपी ने सोमवार सुबह करीब 4:15 बजे उसे अगवा कर लिया। अगवा करने से कुछ देर पहले आरोपी ने अपनी सफ़ेद हैचबैक कार परिवार के पास खड़ी की थी। जब पिता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कार तेज़ी से जा रही थी और उनकी बेटी गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

आरोपी के खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण’ (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है साथ ही बलात्कार, अपहरण और हत्या के आरोपों के लिए ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमों ने आरोपी की कार और अपराध स्थल से जैविक और भौतिक नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : कतर गैस प्लांट में जोरदार धमाके से 12 भारतीयों की मौत, अमीर शेख तमीम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments