HomeBreaking NewsCWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत का जलवा, अरुंधति चौधरी ने जीता...

CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत का जलवा, अरुंधति चौधरी ने जीता गोल्ड, लवलीना ने सिल्वर पर जमाया कब्जा

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्लासगो से भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के कोटा की रहने वाली 23 साल की महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने महिला 70 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। देश की बेहतरीन महिला बॉक्सर्स में शामिल अरुंधति ने फाइनल मुकाबले में सटीक पंचों और बेहतरीन रणनीति के दम पर जीत दर्ज कर भारत का मान बढ़ाया।

फाइनल में इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराया

महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में अरुंधति चौधरी का मुकाबला इंग्लैंड की मजबूत मुक्केबाज चेंटेले रीड से हुआ। अरुंधति ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और 4-1 के खंडित फैसले से पहला राउंड अपने नाम कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। दूसरे राउंड में भी भारतीय मुक्केबाज ने पूरी तरह मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और सर्वसम्मत फैसले से राउंड जीतकर जीत की नींव मजबूत कर दी। अरुंधति के रणनीतिक और दमदार खेल के सामने विपक्षी मुक्केबाज लगातार बैकफुट पर नजर आई।

लवलीना ने जीता सिल्वर मेडल

दूसरी ओर भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को महिला 75 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, फाइनल तक का सफर तय करते हुए लवलीना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में अहम योगदान दिया।

प्रिया ने शानदार वापसी कर जीता गोल्ड

अरुंधति से पहले भी भारतीय महिला मुक्केबाजों ने रिंग में दमदार प्रदर्शन किया। महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रिया का सामना कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से हुआ। पहला राउंड गंवाने के बाद प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों राउंड अपने नाम किए और 4-1 के अंतर से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।

साक्षी ने 5-0 से दर्ज की जीत

महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में भारतीय मुक्केबाज साक्षी ने इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को 5-0 से करारी शिकस्त दी। साक्षी ने तीनों राउंड में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। उनका प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा कि आधिकारिक नतीजे की घोषणा से पहले ही उन्होंने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं हार का अहसास होते ही रुबी व्हाइट की आंखों से आंसू छलक पड़े।

Read More:

केंद्र सरकार ने बाढ़ से प्रभावित 7 राज्यों के लिए ₹2,117.85 करोड़ की अग्रिम राहत राशि को दी मंज़ूरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments