HomeBreaking NewsCM सैनी की ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर संग हुई अहम बैठक, हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया पार्टनरशिप...

CM सैनी की ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर संग हुई अहम बैठक, हरियाणा-ऑस्ट्रेलिया पार्टनरशिप को मिलेगी नई रफ्तार

हरियाणा के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में अहम पहल हुई है। बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Nayab Singh Saini) और भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। बातचीत में शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, कृषि, क्लीन एनर्जी और निवेश समेत कई क्षेत्रों में हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के अच्छे संबंधों का लाभ हरियाणा के विद्यार्थियों, युवाओं और किसानों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का निमंत्रण भी दिया।

शिक्षा और ग्लोबल स्किलिंग पर जोर

दोनों पक्षों के बीच हरियाणा की यूनिवर्सिटीज और ऑस्ट्रेलिया के रिसर्च संस्थानों के बीच छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज शुरू करने की योजना पर चर्चा हुई। AI, साइबर सिक्योरिटी, कृषि और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इसके साथ ही आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्किल यूनिवर्सिटीज को ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों से जोड़ने की बात सामने आई। इसका उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देना और हेल्थकेयर, आईटी, कंस्ट्रक्शन तथा हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार करना है।

खेती और ग्रीन एनर्जी पर सहयोग

कृषि क्षेत्र में प्रिसिजन फार्मिंग, कम पानी में खेती, मिट्टी की गुणवत्ता, डेयरी तकनीक और फूड प्रोसेसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर सहयोग की संभावना है। वहीं ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं में भी साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।

निवेश, खेल और पर्यटन पर भी फोकस

ऑटोमोबाइल, एग्रीटेक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में ऑस्ट्रेलियाई निवेश आकर्षित करने की संभावनाओं पर भी बात हुई। इसके अलावा स्पोर्ट्स साइंस, एथलीट ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण के अवसर तलाशने पर भी जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments