HomeBreaking Newsधरती आबा जयंती पर आदिवासी क्षेत्रों को बड़ी सौगात, CM भूपेंद्र पटेल...

धरती आबा जयंती पर आदिवासी क्षेत्रों को बड़ी सौगात, CM भूपेंद्र पटेल ने किया ₹2,283 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

गुजरात के छोटाउदेपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल(CM Bhupendra Patel) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य के 14 आदिवासी बहुल जिलों के लिए 2,283.97 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया। इन योजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, पेयजल और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान को देशभर में पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि साल 2007 में शुरू हुई वनबंधु कल्याण योजना आदिवासी समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण साबित हुई है। साथ ही आने वाले पांच वर्षों में जनजातीय क्षेत्रों में 2 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजना बनाई गई है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। वर्तमान में इन इलाकों में 12 साइंस कॉलेज, 2 विश्वविद्यालय, 12 मेडिकल कॉलेज और 57 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा 22,500 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान 18,828 से अधिक लाभार्थियों के वन अधिकार पत्रों को मंजूरी देने की जानकारी भी दी गई। इससे आदिवासी परिवारों को उनके अधिकारों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।

रोजगार और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

समारोह में आदिवासी महिलाओं और स्थानीय कारीगरों की आमदनी बढ़ाने के लिए शबरी बूथ और जोहार कैफे जैसी योजनाओं की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने छोटाउदेपुर को स्पोर्ट्स और फूड प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने की भी बात कही। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य है।

भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। आदिजाति विकास मंत्री नरेशभाई पटेल ने भी उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उमरगाम से अंबाजी तक फैले आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

यह भी पढ़ें : AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों ने किया कमाल, गर्भ में पल रहे 25 हफ्ते के बच्चे की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments