HomeBreaking Newsरेवाड़ी में तेल चोरी के ठिकाने पर CIA की रेड, ड्रमों में...

रेवाड़ी में तेल चोरी के ठिकाने पर CIA की रेड, ड्रमों में भरा पेट्रोल-थिनर बरामद

रेवाड़ी(Rewari) जिले में तेल चोरी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव खिजुरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) के पास खेत में बने एक सुनसान ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 2200 लीटर से अधिक पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया। मौके से दो पिकअप वाहन, ड्रम और तेल निकालने व भरने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी जब्त की गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

सीआईए रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खिजुरी गांव के एकांत इलाके में अवैध रूप से तेल का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 11.5 ड्रमों में भरा 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ और छह खाली ड्रम बरामद हुए। इसके अलावा, दो पिकअप गाड़ियों में तेल निकालने और भरने के लिए इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल मशीनें लगी मिलीं। पुलिस ने पाइप, कीप, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले मॉडल टाउन और कसौला क्षेत्र में भी तेल चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार दबिश के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने खिजुरी के सुनसान इलाके में नया ठिकाना बना लिया था।

राजस्थान में तेल भेजे जाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यहां से अवैध तेल राजस्थान भेजा जाता था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अवैध कारोबार करने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल थाना धारूहेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तेल कहां से लाया जाता था, इसे किन जगहों पर भेजा जाता था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें : पंचकूला में पुलिस-अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments