HomeBreaking Newsआखिरी वक्त पर क्यों टला नितिन नवीन का इस्तीफा? पूरी तैयारी के...

आखिरी वक्त पर क्यों टला नितिन नवीन का इस्तीफा? पूरी तैयारी के बावजूद अटका मामला

Nitin Naveen Resignation: बिहार की राजनीति में रविवार को उस समय हलचल मच गई जब नितिन नवीन का विधायक पद से प्रस्तावित इस्तीफा आखिरी समय पर टल गया। बताया जा रहा था कि वे आज ही अपने पद से इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं।

स्पीकर पहुंचे लेकिन विधायक नहीं आए

इस इस्तीफे को लेकर प्रेम कुमार, जो दिल्ली में थे, शनिवार देर रात पटना पहुंच गए थे। रविवार सुबह वे बिहार विधानसभा भी पहुंचे। विधानसभा की ओर से भी संकेत दिया गया था कि इस्तीफा आज ही होना है, लेकिन नितिन नवीन के नहीं पहुंचने से यह टल गया।

असम दौरे की वजह आई सामने

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन रविवार को असम के लिए रवाना हो गए, जहां पार्टी की ओर से उनका कार्यक्रम तय था। इसी वजह से वे विधानसभा नहीं पहुंच सके। स्पीकर प्रेम कुमार ने भी कहा कि किसी कारणवश इस्तीफा नहीं हो पाया, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

14 दिन की डेडलाइन अहम

बिहार विधानसभा के नियमों के अनुसार, अगर कोई सदस्य दूसरे सदन के लिए चुना जाता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर अपनी मौजूदा सदस्यता से इस्तीफा देना होता है। 16 मार्च को नितिन नवीन के साथ नितीश कुमार, शिवेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ऐसे में 30 मार्च को यह समयसीमा पूरी हो रही है।

सियासी हलकों में बढ़ी चर्चा

इस्तीफे की पूरी तैयारी के बावजूद अंतिम समय पर इसके टलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नितिन नवीन कब इस्तीफा देंगे और डेडलाइन से पहले यह प्रक्रिया पूरी हो पाती है या नहीं।

सीएम नीतीश के इस्तीफे की भी अटकलें

इसी बीच खबरें यह भी हैं कि नितीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राज्य की राजनीति में और हलचल बढ़ सकती है।

Read More: 

तमिलनाडु के मंदिर में छत गिरने से युवती की मौत, सोते वक्त मचा हड़कंप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments